madhubani:मधुबनी में दो बदमाशों ने हथियार के बल पर पेट्रोल पंप के मुंशी से 5.38 लाख रुपए लूटे

    लौकही (मधुबनी) :प्रखंडके नवटोली स्थित आभा पेट्रोल पंप के कर्मचारी से दिनदहाड़े अपराधियों ने 5.38 लाख रुपए लूट लिए। पेट्रोल पंप का कर्मचारी रुपए बैंक में जमा करने जा रहा था। इस बीच दो बदमाशों ने हथियार के बाल पर लूट की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोमवार को दिन में 12 बजे के आसपास पेट्रोल पंप का मुंशी उपेंद्र कुमार यादव पैसा लेकर नरहिया बाजार के बैंक में जमा करने जा रहा था।
    इसी दौरान नरहिया बाजार के निकट बाइक पर सवार दो अपराधियों ने मुंशी की गाड़ी रोक दी और उसे पिस्तौल दिखाकर गाड़ी की चाबी ले ली। इसके बाद अपराधियों ने बाइक की डिक्की को तोड़कर उसमें रखे पैसे को निकाल लिया और फरार हो गए। मुंशी ने आरोपियों की गाड़ी का कुछ दूर पीछा भी किया, लेकिन आरोपी उसकी पहुंच से दूर निकल गए। इस पूरे घटना की जानकारी कर्मचारी ने पुलिस और पंप के मालिक को दी। पंप मालिक घटना के समय शहर से बाहर थे। लौकही थानाध्यक्ष रामचंद्र चौपाल ने बताया कि अपराधियों की धड़पकड़ के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में छापेमारी की जा रही है।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *