darbhanga:दरभंगा में दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या, पुलिस टीम पर पथराव

    दरभंगा:अपनी छोटी बहन की शादी में खुटवार पंचायत के पूरा गांव आई एक महिला की रविवार रात दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। महिला की गर्दन में मोबाइल चार्जर हेड फोन के तार बंधे हुए थे। महिला के अर्द्धनग्न शव के पास स्लाइन चढ़ाने वाली पाइप भी मिली है। महिला के पिता ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें गांव के एक कंपाउंडर निहाल को नामजद करते हुए अज्ञात को भी अभियुक्त बनाया है। एसएसपी ने बताया कि अब तक गैंगरेप का कोई साक्ष्य या बात सामने नहीं आई है। अनुसूचित जाति-जनजाति अधिनियम के तहत दुष्कर्म कर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस कार्रवाई कर रही है। इस मामले में जल्द ही आरोप पत्र समर्पित कर स्पीडी ट्रायल भी शुरू कराया जाएगा। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया है। इस बीच निहाल की खोज शुरू होने पर वह सदर थाने पहुंचा और पुलिस के सामने समर्पण कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के घर पर पथराव किया। कुछ ग्रामीणों ने पुलिस पर भी पथराव किया। 4 घंटे की मशक्कत के बाद एसडीओ डॉ. गजेंद्र कुमार सिंह एसडीपीओ दिलनवाज अहमद ने लोगों को समझा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सोनी देवी (24) केवटी थाना क्षेत्र के असराहा गांव (ससुराल) से अपनी छोटी बहन की शादी में आई थी। सोनी बारात लगने से कुछ देर पहले ही गायब हो गई। घर वालों ने उसकी काफी खोजबीन की। इस बीच सुबह में विदाई के बाद बगीचे में एक शव पड़ा होने की सूचना मिली। घर वालों ने शव की पहचान सोनी देवी के रूप में किया।
    अब तक गैंगरेप का कोई साक्ष्य या बात सामने नहीं आई है। दुष्कर्म कर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस कार्रवाई कर रही है। इस मामले में जल्द ही आरोप पत्र समर्पित कर स्पीडी ट्रायल भी शुरू कराया जाएगा। -सत्यवीरसिंह, एसएसपी, दरभंगा
    दोनों में था अवैध संबंध, पीछा छुड़ाने के लिए कर दी हत्या
    आरोपी निहाल ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने केटामिन की दो सूई की जगह आठ सूई दे दी। दो सूई में ही वह बेहोश हो गई थी। निहाल कंपाउंडर का काम करता है। एसएसपी सत्यवीर सिंह ने सोमवार की शाम सदर थाने में आरोपी से पूछताछ की। निहाल ने एसएसपी सत्यवीर सिंह को बताया कि दोनों का पहले से संबंध था। रविवार रात भी दोनों ने संबंध बनाया और बाद में गला दबा कर उसकी हत्या कर दी। शादी करने के लिए लड़की निहाल को कहती थी। लड़की का पति बाहर रहता है। इसी बीच रविवार की देर शाम उसे बुलाकर घटना को अंजाम दिया। निहाल ने लड़की को कमजोर होने का बहाना बनाकर केटामिन का हैवी डोज दिया।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *