muzaffarpur:तड़पती रही पीड़िता नहीं आए चिकित्सक

    साहेबगंज| पीएचसीमें रविवार की दोपहर से सोमवार की सुबह 10 बजे तक आपातकालीन चिकित्सा सेवा चिकित्सक के अभाव में ठप रही। इस दौरान गंभीर रूप से बीमार महिला को चिकित्सक के देखे बिना ही मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया। इस पर महिला के परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। बीडीओ मो. युनूस सलीम से शिकायत करने के बाद सिविल सर्जन को भी फोन लगाया। लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ था। मजबूर होकर महिला के परिजन उसको बिना रेफर के ही मुजफ्फरपुर ले गए। जानकारी के अनुसार, मारपीट में घायल रामपुर भिखनपुरा की फुलिया देवी, संजू कुवंर, यदु साह, विकास कुमार, राजपति कुवंर विशंभरापुर की शकुंतला देवी, महेश साह का इलाज फार्मासिस्ट सुनील कुमार और अनुसेवी संजय कुमार दिवाकर सिंह ने किया। वहीं प्रतापपट्टी की मुन्नी देवी की तबीयत ज्यादा खराब होने पर पीएचसी लाया गया, लेकिन इमरजेंसी में चिकित्सक के नहीं रहने पर सोमवार को स्थिति और बिगड़ गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ. यूपी सिंह ने बताया कि उस समय डाॅ. शिवशंकर कुमार की ड्यूटी थी। स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *