मधुबनी। हरलाखी विधायक सुधांशु शेखर प्रखंड के विशौल पंचायत अंतर्गत रामपुर गांव के रामजानकी मंदिर परिसर स्थित तालाब में नवनिर्मित घाट का उद्घाटन किया। बताते चले कि मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत विधायक के ऐच्छिक कोष से 6 लाख की लागत से उक्त घाट का निर्माण किया गया है। इस दौरान आयोजित संक्षिप्त समारोह को संबोधित करते हुए विधायक श्री शेखर ने कहा कि आज बिहार में एनडीए की सरकार बेहतर विकास की परिकल्पना पर कार्य कर रही है।
उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि बेहतर विकास के लिए आप लोगों की सहभागिता अहम है। इसलिए अपने बच्चों को शिक्षा से जोड़कर देश व समाज के विकास में अपनी सहभागिता जरूर दे। मौके पर विधायक प्रतिनिधि अवधेश कुशवाहा, प्रखंड अध्यक्ष मो. आलम, मुखिया मदन राम, संवेदक अरुण कुमार यादव, लोचन यादव, रंधीर महतो, रौशन नायक समेत अन्य ग्रामीण भी मौजूद थे।

source (khabarindiatv)
————————————————-mithilanchalnews————————————————————–
फटाफट ख़बरों के लिए हमे फॉलो करें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस पर..
Read all latest headlines in Hindi. Also don’t miss today’s Hindi News.
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


