पनीर बताकर बस में लादे जा रहे थे ड्रम, खोलकर देखा तो पुलिस भी रह गई दंग

    मुजफ्फरपुर [mithilanchalnews]। मोतीपुर थाना क्षेत्र के ब्लॉक गेट के समीप एनएच 28 पर बस से दिल्ली जा रहे तस्करी का आठ ड्राम प्रतिबंधित मांस पुलिस ने बरामद की। इसका वजन करीब आठ क्विंटल बताया गया। पुलिस ने मांस ले जा रहे सत्यवीर राठौड़ को हिरासत में ले लिया। वह दिल्ली का निवासी बताया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। मांस की मात्रा देखकर पुलिस भी दंग रह गई। उम्मीद जताई जा रही है कि पूछताछ में मांस तस्करी के बड़े रैकेट का खुलासा होगा।
    जानकारी के अनुसार दिल्ली के लिए मुजफ्फरपुर से एक बस चली। सुधा डेयरी के समीप उक्त बस पर सभी ड्राम लादे गए। ड्रम लादने वालों ने इसमें पनीर होने की बात बताई। मुजफ्फपुर से आगे बढऩे के बाद बस कर्मी को ड्रम में आपत्तिजनक चीज होने की बात की जानकारी हुई।
    इसके बाद चालक ने मोतीपुर काली मंदिर के समीप सभी ड्रमों को बस से उतार मोतीपुर पुलिस को सूचना दी और अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गई। सूचना पर दारोगा नसीम अहमद और श्यामनारायण प्रसाद पहुंचे। पुलिस पदाधिकारियों ने जब ड्रम को खोलकर देखा तो दंग रह गए।



    ड्रम में बर्फ रखकर मांस रखा गया था। मांस को छिपाने के लिए ड्राम में पनीर भी रखा गया था। ड्रम बंद करने के बाद उसे बोरे से सील कर दिया गया था। मांस के साथ दिल्ली जा रहे युवक सत्यवीर राठौर से जब पुलिस ने पूछताछ की तो उसने मांस तस्करी की कई महत्वपूर्ण जानकारी पुलिस को दी। उसने बताया कि उसे इस ड्राम को दिल्ली पहुंचाने के लिए तीन हजार रुपये मिलते थे।

    हालांकि पुलिस ने जांच प्रभावित होने का हवाला देते हुए विशेष जानकारी देने से इन्कार कर दिया। दारोगा नसीम अहमद ने बताया कि वरीय पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    source (jagran website)
                 ————————————————-mithilanchalnews————————————————————–
    फटाफट ख़बरों के लिए हमे फॉलो करें फेसबुकट्विटर, गूगल प्लस पर..

    Read all latest  headlines in Hindi. Also don’t miss today’s Hindi News.

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *