बेगूसराय, ब्यूरो। डंडारी प्रखण्ड अन्तर्गत सभी पंचायत के लोगो को नये राशन कार्ड निर्गमन तथा राशन कार्ड में संशोधन नाम जोड़ना तथा नाम हटाने तथा राशन कार्ड का प्रत्यर्पण का काम खाध एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अन्तर्गत नये राशन का निर्गमन हेतु आवेदन आर.टी.पी. एस. के माध्यम से प्राप्त किया जायेगा। आवेदन प्राप्ती का कार्य दिनांक 18 दिसंबर से प्रारंभ किया जयेगा। आवेदन पत्र पंचायतवार रोस्टर के अनुसार आर.टी.पी.एस. काउंटर पर जमा लिया जायगा। प्रत्येक सोमवार को डंडारी, कटहरी, मंगलवार को बाँक, बुद्धवार को महिपाटोल एवं गुरुवार को तेतरी, शुक्रवार को कटरमला दक्षिण एवं शनिवार को राजोपुर तथा कटरमाला उत्तरी का आवेदन जमा लिया जायगा। यह जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी ने दी।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


