Bankipur By Election Voting: बांकीपुर उपचुनाव के लिए सुबह 7 बजे से मतदान शुरू, भाजपा-राजद-जनसुराज के बीच कांटे की टक्कर

Bankipur By Election Voting: बांकीपुर विधानसभा सीट पर आज (30 जुलाई) सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। चुनाव मैदान में कुल 26 प्रत्याशी हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नीरज कुमार सिन्हा, जनसुराज के प्रशांत किशोर और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की रेखा गुप्ता के बीच माना जा रहा है। बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के 422 मतदान केंद्रों पर करीब 3.79 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस विधानसभा क्षेत्र में कई वीवीआईपी मतदाता भी हैं, जो आज वोट डालेंगे। राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनका परिवार भी इसी विधानसभा क्षेत्र के मतदाता हैं। उनका मतदान केंद्र वेटनरी कॉलेज परिसर में स्थित है।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *