Bankipur By Election Voting: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। हालांकि सुबह के शुरुआती घंटों में मतदान की रफ्तार धीमी रही। सुबह 9 बजे तक केवल 4.61 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। जैसे-जैसे समय बढ़ रहा है, मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे हैं। बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में कई वीवीआईपी मतदाता भी हैं। सुबह सबसे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री और पद्मभूषण डॉ. सी.पी. ठाकुर ने अपने परिवार के साथ मतदान किया। उनके साथ नवादा से बीजेपी सांसद विवेक ठाकुर ने भी वोट डाला। इसके अलावा बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव और अशोक चौधरी ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव भी इसी विधानसभा क्षेत्र के मतदाता हैं।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


