Bankipur By Election: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा (BJP) के आधिकारिक उम्मीदवार अभिषेक कुमार द्वारा उम्मीदवारी वापस लिए जाने पर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “भागने से काम नहीं चलेगा। अगर कोई वीडियो है, तो वह सामने आएगा। बस उसका इंतजार कीजिए।” प्रशांत किशोर ने दावा किया, “पहले लोग भाजपा के डर से चुनावी मैदान छोड़ देते थे। यह पहला मौका है जब भाजपा का कोई उम्मीदवार अपनी पोल खुलने के डर से पीछे हट रहा है।” उन्होंने आगे कहा, “सम्राट चौधरी, दिलीप जायसवाल, अशोक चौधरी और मंगल पांडेय की भी पोल खुल चुकी है। जो भी गलत करेगा, उसकी सच्चाई सामने आकर रहेगी।”
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


