बिहार में वीआईपी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं। गुरुवार को राज्य के सीएम नीतीश कुमार लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शहर के शास्त्री नगर थाने पहुंचे थे, जहां वे देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित कर रहे थे। इस दौरान उनके सुरक्षा घेरे में एक अज्ञात व्यक्ति घुस गया और हाथ में पीला पैकेट लेकर सीधे मुख्यमंत्री के पास आने लगा। घटना के समय सीएम कुछ पल के लिए चौंक गए। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए व्यक्ति को काबू में लिया और सीएम से दूर कर दिया। हालांकि यह घटना दिखाती है कि सुरक्षा व्यवस्था में कहीं न कहीं गंभीर चूक हुई है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


