रहें सतर्क! अगले तीन घंटे में बिहार के कई जिलों में होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

बिहार में मौसम का मिजाज बदल गया है। राजधानी पटना और आसपास के इलाकों में गुरुवार सुबह से ही आसमान पर बादल छाए रहे। हल्की ठंडी हवाओं के साथ कई जगहों पर रुक-रुककर बारिश भी हुई। जहानाबाद जिले में भी सुबह से ही मौसम सुहाना बना हुआ है और बीच-बीच में हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। इसी बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) पटना ने तत्कालिक मौसम चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि गया, नालंदा और सहरसा जिले के कई हिस्सों में अगले 2 से 3 घंटे में मध्यम दर्जे की गरज-चमक के साथ बारिश और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाएं चलने की संभावना है।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *