फ्री में कई सारे सर्टिफिकेट कोर्स करने का मौका, एसी, फ्रिज, सीएनजी मिलिंग का करें कोर्स, रहने-खाने की सुविधा भी फ्री, जानें डिटेल्स

Free Certificate Course: बेरोजगार युवाओं के लिए कुछ सीखने और फिर उसी के आधार पर नौकरी पाने का बढ़िया अवसर सामने आया है। बेरोजगार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बिहार सरकार का उद्योग विभाग एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है। अब 12वीं, आईटीआई या डिप्लोमा पास उम्मीदवारों को कुछ टेक्निकल काम सिखाया जाएगा। युवाओं को एसी-फ्रिज रिपेयरिंग से लेकर सीएनसी मशीन और टूल एंड डाई मेकिंग तक की प्रोफेशनल ट्रेनिंग दी जाएगी। इस ट्रेनिंग के लिए किसी प्रकार का फीस युवाओं को नहीं देना होगा। यह बिलकुल मुफ्त होगा। यह प्रोग्राम भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्रालय (MSME) से जुड़ी इंडो डैनिश टूल रूम (IDTR) जमशेदपुर की ओर से चलाया जाएगा। इसका संचालन पटना स्थित विस्तार केंद्र में किया जाएगा, जहां अगला बैच 6 अक्टूबर से शुरू होगा।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *