‘बिहार में 4 बजे बम धमाका होगा…’, पाकिस्तानी हैंडल से मिली धमकी, पुलिस हाई अलर्ट पर

बिहार में एक बार फिर सुरक्षा को लेकर हड़कंप मच गया है। पाकिस्तान से संचालित एक एक्स हैंडल ‘असद’ द्वारा 12 सितंबर, 2025 को शाम चार बजे सार्वजनिक स्थलों पर बम धमाका करने की धमकी दी गई है। धमकी मिलने के बाद बिहार पुलिस मुख्यालय ने पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। सभी जिलों को सतर्कता बरतने और चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। खासकर रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, प्रमुख बाजारों और धार्मिक स्थलों पर कड़ी निगरानी रखने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *