बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने कांग्रेस पार्टी द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक AI-जनरेटेड वीडियो को लेकर कड़ा विरोध जताया है। यह वीडियो दो पात्रों का है, जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत माता से मिलता-जुलता दिखाया गया था। अशोक चौधरी ने इसे न केवल ओछी और घटिया राजनीति करार दिया बल्कि कांग्रेस पर देश की भावनाओं का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया।
नीतीश के मंत्री ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- पीएम की मां पर घटिया राजनीति, AI का मजाक उड़ाकर पार की हद

