Voter Adhikar Yatra में India Bloc के साथ आईं ममता बनर्जी, क्या बिहार में भी होगा खेला?

राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा पटना में सोमवार को अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गई। यात्रा के अंतिम दिन तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता और सांसद यूसुफ पठान व वरिष्ठ नेता ललितेश पति त्रिपाठी इसमें शामिल हुए। इससे साफ हो गया कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी वोट चोरी के मुद्दे पर INDIA Bloc के साथ है। राजनीतिक पंडित वोटर अधिकार यात्रा से ममता बनर्जी के जुड़ने को महागठबंधन की ताकत बढ़ने के तौर पर देख रहे हैं। उनके मुताबिक स्टालिन, अखिलेश यादव समेत दूसरे बड़े नेता भी यात्रा में शामिल हुए थे, जिससे विपक्षी एकजुटता का बड़ा प्रदर्शन देखने को मिला है। 

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *