पटना समेत बिहार के ज्यादातर हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से बारिश थम गई है। मॉनसून कमजोर पड़ने से उमस और गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। लेकिन इस बीच, मौसम विभाग ने 25 जिलों को अलर्ट किया है। उसका कहना है कि इन इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, गर्जन और ठनका गिरने की आशंका है। इस कारण मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवाएं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। मौसम केंद्र के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक किसी भी जिले में भारी बारिश की संभावना नहीं है लेकिन सतर्क रहने की जरूरत है। तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे उमस भरी गर्मी और ज्यादा परेशान करेगी।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


