जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बंगाल में बिहार के युवाओं के साथ बदसलूकी की घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में बिहार के लोगों का अपमान हो रहा है। बिहारी व्यक्ति को मूर्ख, अनपढ़ और मजदूर समझा जाता है। पूरे देश में बिहार के बच्चों का जो अपमान हो रहा है, उसके लिए राज्य के नेता जिम्मेदार हैं।
प्रशांत किशोर ने कहा कि गौरवशाली अतीत और सम्पन्न विरासत के बावजूद आज बिहार के लोग महज 10-12 हजार के लिए पूरे देश में कहीं जाकर मजदूरी करने को मजबूर हैं। उन्हें अपना घर-परिवार छोड़कर दूसरे राज्यों में मजदूरी करनी पड़ती है। साथ ही अपमान और दुर्व्यवहार सहना पड़ता है। जनसुराज इस व्यवस्था को बदलने का संकल्प है।”,
source:- Hindustan
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


