ज्योति ने लॉकडाउन में चलाई 1200 किलोमीटर साइकिल, घर पहुंची तो मिला फेडरेशन का ऑफर

    • साइकिल चलाकर गुरुग्राम से दरभंगा पहुंची ज्योति
    • इन दिनों मीडिया की सुर्खियों में बनी हुई है ज्योति

    लॉकडाउन के बीच अपने पिता को साइकिल पर बिठा कर गुरुग्राम से दरभंगा तक का सफर सात दिन में तय करने वाली ज्योति इन दिनों मीडिया की सुर्खियों में बनी हुई हैं. इसी बीच ज्योति के हौसले को देखते हुए अब ऑल इंडिया साइकिलिंग फेडरेशन ने ज्योति को एक बड़ा ऑफर पेश किया है.

    अपने पिता को साइकिल पर बिठा कर एनसीआर से दरभंगा पहुंची ज्योति को एक बड़ा ऑफर मिला है. साइकिलिंग फेडरेशन के लोगों ने ज्योति से संपर्क किया है. ज्योति को टेस्ट के लिये निमंत्रण दिया गया है. जानकारी के मुताबिक ज्योति ने निमंत्रण स्वीकार कर लिया है और वो जल्द ही दिल्ली जाएंगी. इस बात की खबर जब गांव वालों को लगी तो गांव में खुशी की लहर दौड़ गई.

    साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के चेयरमेन ओंकार सिंह ने ज्योति से फोन पर संपर्क कर उसकी इच्छा भी पूछी है. ज्योति ने भी फेडरेशन के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है. जिसके बाद ज्योति ने जल्द ही टेस्ट देने दिल्ली जाने की बात भी कही है.

     

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *