ICC ने तय किया गेंदबाजों के लिए टेस्ट क्रिकेट की तैयारी का समय

    कोरोना वायरस महामारी के असर के कम होने के बाद टेस्ट क्रिकेट बहाल होने के लिए गेंदबाजों का इंतजार अन्य खिलाड़ियों की तुलना में लंबा होगा. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने उनके लिए तैयारी का समय दो से तीन महीने तय किया है, ताकि वे चोटों से बच सकें. सदस्य देशों ने कोविड-19 महामारी रोकने के लिए लगी पाबंदियों में ढील दी है और आईसीसी ने शुक्रवार को खेल बहाल करने के लिए दिशा- निर्देश जारी किए, लेकिन गेंदबाजों को वापसी के लिए थोड़ा ज्यादा इंतजार करना होगा, क्योंकि उनके चोटिल होने की संभावना अधिक होती है.

    खेल की विश्व संचालन संस्था ने इन दिशा-निर्देशों में लिखा, ‘टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजों की तैयारी के लिए कम से कम आठ से 12 हफ्ते का समय चाहिए होगा.’ आईसीसी ने कहा, ‘गेंदबाजों को लंबे समय बाद खेल में वापसी पर चोटिल होने का ज्यादा जोखिम रहेगा.’ इसके अनुसार, ‘खिलाड़ियों विशेषकर गेंदबाजों की सुरक्षित और प्रभावित वापसी जरूरी होगी. अगर उनकी (गेंदबाजों की) तैयारी का समय सीमित होगा तो इससे ज्यादा चोटें लगेंगी.’

    आईसीसी ने कहा कि टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में गेंदबाजों को वापसी की तैयारी के लिए कम से कम पांच से छह हफ्ते का समय जरूरी होगा. वहीं, वनडे के लिए तैयारी का न्यूनतम समय छह हफ्ते तय किया गया है.

     

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *