- केरल और कश्मीर में आज ही मनाई जा रही है ईद
- कोरोना के चलते घरों में ही नमाज़ पढ़ने की अपील
ईद का चांद दिखाई दे गया है, पूरे भारत में अब सोमवार ईद-उल-फित्र (Eid ul Fitr) का त्योहार मनाया जाएगा. दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने कहा कि ईद का चांद दिखाई दे गया है, पूरे देश में 25 मई को ईद-उल-फित्र मनाई जाएगी. हालांकि, केरल और जम्मू-कश्मीर राज्यों में शनिवार को ईद के चांद के दीदार होने के बाद आज ही ईद मनाई जा रही है.
दरअसल, ईद-उल-फित्र मुसलमानों का सबसे बड़ा त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के पूरा होने पर मनाया जाता है.बता दें कि ईद-उल-फित्र का चांद दिखाई देने के साथ ही रमज़ान का महीना खत्म हो जाता है और शव्वाल का महीना शरू होने के साथ ईद मनाई जाती है. इसलिए चांद के हिसाब की वजह से दुनियाभर में ईद मनाने की तारीख अलग-अलग होती है.
घरों में नमाज पढ़ने की अपील
कोरोना संकट को देखते हुए सभी धार्मिक स्थल बंद हैं, इसलिए मस्जिद में नमाज़ पढ़ने की इजाजत नहीं है. एक तरफ जहां प्रशासन मुस्तैद है तो वहीं, मौलाना और उलेमाओं की तरफ से घर में ही ईद की नमाज़ पढ़ने की अपील की गई है.
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


