मुशहरी थाना क्षेत्र के मुशहरी गांव में एक 10 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। बच्ची का शव मक्के के खेत से बरामद किया गया है। मौके पर बच्ची का कपड़ा भी बरामद हुआ है। जानकारी के अनुसार बच्ची शनिवार की रात अपने पड़ोस में टीवी देखने गई थी जहां से वो गायब हो गई। इसके बाद रविवार को उसका शव गांव के खेत से मिला। जिस जगह से लड़की का शव मिला है वहां से 10 मीटर की दूरी पर उसके साथ जबरदस्ती के साक्ष्य भी मिले हैं। घटना को लेकर आसपास के लोगों में खासा आक्रोश है। मुशहरी पुलिस, महिला थाना और खोजी कुत्ते ने भी जांच की है। एफएसएल की टीम भी आएगी।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


