भू-माफियों ने शनिवार को दिनदहाड़े कोतवाली ओपी के बगल में स्थित के्रज डॉल्बी सिनेमा हॉल को बुलडोजर से तोड़ने का प्रयास किया। बुलडोजर से सिनेमा हॉल परिसर की चहारदीवारी ढा दी गई। इस बीच सिनेमा हॉल भवन के एक भाग के मालिक रजत अग्रवाल को इसकी सूचना मिली।
दिनदहाड़े भू माफियाओं की करतूत देख वहां लोगों की काफी भीड़ जुट गई। पुलिस को इसकी सूचना दी गई। घटनास्थल पर पुलिस के पहुंचने पर सिनेमा हॉल पर कब्जा जमाने पहुंचे लोग वहां से फरार हो गए। सिनेमा हॉल भवन के स्वामित्व को लेकर सब जज के न्यायालय में मामला लंबित बताया जाता है। भवन के जर्जर होने को लेकर डीएम के निर्देश पर पिछले कई दिनों से सिनेमा हॉल बंद पड़ा है। सिनेमा हॉल भवन को तोड़ने की साजिश को लेकर उसके प्रोपइटर रजत कुमार अग्रवाल ने एफआईआर दर्ज कराने के लिए नगर थाना में आवेदन दिया है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


