मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा में ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत

    मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र के जेल चौक के समीप रविवार को ट्रैक्टर के ट्रेलर की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। वह छितभगवतीपुर स्थित बूढ़ी गंडक नदी में पर्व को लेकर स्नान करने पति के साथ बाइक से जा रही थी। जेल चौक पर ट्रेलर के पहिया के नीचे आ गई। घायल स्थिति में महिला मुन्नी देवी को जूरन छपरा स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत से गुस्साए लोगों ने जेल चौक को शव रखकर जाम कर दिया। दो वहान को क्षतिग्रस्त भी किया। मुआवजे व चालक की गिरफ्तारी को लेकर सड़क पर जमे हुए है। इधर, पुलिस ने ट्रैक्टर, ट्रेलर व चालक को पकड़ लिया है। फिलहाल मामले में शिकायत नहीं की गई है।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *