पटना बिहार मिथिलांचल न्यूज़:- बिहार के बोधगया से भाजपा सांसद हरि माझी के पुत्र को पुलिस नशे की हालत में गिरफ्तार कर लिया है.राहुल बोधगया के नावां गांव में साथियों संग शराब पी रहा था। मेडिकल जांच में उसके शराब पीने की पुष्टि हो गई।
मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद शराब पीने की पुष्टि हुई जिसके बाद पुलिस ने तत्काल सांसद के पुत्र को जेल भेज दिया है.
आपको बताते चलें कि इससे पहले भी सांसद के पुत्र को 13 दिसंबर 2016 को मेडिकल कॉलेज गेट के पास नशे की हालत में हंगामा करते हुए पुलिस ने गिरफ्तार किया था .जिसके खिलाफ पुलिस ने FIR भी दर्ज कर रखी है. मेडिकल कॉलेज थाने में कांड संख्या 229/16 दर्ज है.
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


