पटना बिहार :- विधान परिषद चुनाव में राजद कोटे के सभी चारों प्रत्याशी शुक्रवार को एक साथ नामांकन पत्र भरेंगे। तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ट्वीट के जरिए पार्टी प्रत्याशियों का ऐलान किया है। हालांकि कांग्र्रेस की ओर से अभी स्पष्ट नहीं किया जा सका है कि उसका प्रत्याशी कौन होगा। विधायकों के संख्या बल के हिसाब से कांग्र्रेस के खाते में महज एक सीट गई है। भाजपा एवं जदयू के प्रत्याशियों के नाम भी अभी तक तय नहीं हैं।
राजद ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामचंद्र पूर्वे और सैयद मोहसिन खुर्शीद को प्रत्याशी बनाया है। हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रत्याशी के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी के पुत्र संतोष सुमन को राजद समर्थन करेगा।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


