मुजफ्फरपुर [mithilanchalnews]। मीनापुर प्रखंड के अहियापुर के झपहां स्थित एक स्कूल में एक में अनियंत्रित बोलेरो स्कूल में घुस गई और उसने स्कूली बच्चों को कुचल डाला जिसमें नौ बच्चोें की मौत हो गई और घटना में दो दर्जन से अधिक बच्चे व महिलाएं भी घायल हो गए हैं जिनमें से कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। ये घटना आज दोपहर बाद हुई है।
नौ बच्चों की मौत हो गई है और सभी घायल बच्चों को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
बताया जा रहा कि धर्मपुरी विद्यालय में छुट्टी के बाद बच्चे घर लौट रहे थे। मुजफ्फरपुर – शिवहर मार्ग पर तेज गति से आ रही बोलेरो इन बच्चों को कुचलती चली गई। जबतक कोई कुछ समझ पाता कई बच्चे इसकी चपेट में आ गए।
बोलेरो चालक का भी गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रहा। इससे बोलेरो भी पलट गई। इसमें भी सवार कई लोग घायल हो गए।
————————————————-mithilanchalnews————————————————————–
फटाफट ख़बरों के लिए हमे फॉलो करें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस पर..
Read all latest headlines in Hindi. Also don’t miss today’s Hindi News.