चारा घोटाला: लालू को बड़ा झटका, झारखंड हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

    झारखंड उच्च न्यायालय ने करोड़ों रुपये के चारा घोटाला मामले के देवघर कोषागार से अवैध निकासी मामले में राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को जमानत देने से आज इंकार कर दिया।



    न्यायाधीश अप्रेश कुमार सिंह ने इस मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि श्री यादव यदि आधी सजा काट चुके होते तो उनको जमानत देने पर विचार किया जा सिकता था। लेकिन अभी उन्हें जमानत नहीं दी जा सकती।

    श्री यादव के वकील ने कहा कि श्री यादव की उम्र काफी अधिक हो चुकी है और उनका स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रहता है। इसलिए उनकों जमानत दी जाए। सीबीआई वकील ने हालांकि इसका पूरजोर विरोध किया।

    सीबीआई की विशेष अदालत ने गत वर्ष 23 सितंबर को श्री यादव को साढ़े तीन साल की सजा सुनाई थी। अदालत ने चारा घोटाले के नियमित मामला 64ए/96 में यह आदेश सुनाया था जिसमें देवघर कोषागार से 89.27 लाख रुपये की अवैध निकासी की गयी थी।

                 ————————————————-mithilanchalnews————————————————————–
    फटाफट ख़बरों के लिए हमे फॉलो करें फेसबुकट्विटर, गूगल प्लस पर..

    Read all latest  headlines in Hindi. Also don’t miss today’s Hindi News.

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *