बिग बॉस 11 में शो के दौरान भोजपुरी भाषा पर किए गए कटाक्ष से बिहार की मूल निवासी बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू चंद्रा भड़क गईं हैं। उन्होंने ट्वीट कर ऐसा करने के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा को लताड़ लगाई है।
यह है मामला
मनोज बाजपेयी, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत फिल्म ‘अय्यारी’ के प्रमोशन के लिए बिग बॉस11 के शो में आए थे। शो में सलमान ने टीम को टास्क दिया। इसी दौरान मनोज ने सिद्धार्थ को भोजपुरी में डायलॉग बोलने को कहा। सिद्धार्थ ने डायलॉग बोला, लेकिन इसके बाद यह कह दिया कि डयलॉग बोलते समय उन्हें टॉयलेट जैसी फीलिंग हुई।
नीतू ने सिद्धार्थ को लेकर किया ये ट्वीट
भोजपुरी भाषा करे लेकर सिद्धार्थ मल्होत्रा की इस बात से नीतू चंद्रा भड़क गईं। उन्होंने ट्वीट किया कि सिद्धार्थ ने राष्ट्रीय टीवी पर भोजपुरी का अपमान किया है। भोजपुरी एक सम्मानित भाषा है और पूरे देश में इसे बोलने वाले लोग फैले हुए हैं। इसे बोलने पर टॉयलेट की फीलिंग कैसे आई। आपकोे शर्म आनी चाहिए।

mihilanchalnews
————————————————-mithilanchalnews————————————————————–
फटाफट ख़बरों के लिए हमे फॉलो करें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस पर..
Read all latest headlines in Hindi. Also don’t miss today’s Hindi News.
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


