बेगूसराय, ब्यूरो। सोमवार को ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन ने छठे दिन श्री कृष्ण महिला काॅलेज में नियमित वर्ग संचालन, विषयवार शिक्षकों की बहाली, महिला कॉलेज में पीजी की पढ़ाई शुरू करने, बेगूसराय में दिनकर के नाम पर विश्वविद्यालय की स्थापना करने, जी डी कॉलेज के बंद पड़े विश्वविद्यालय उपकेंद्र को चालू कर विश्वविद्यालय संबंधी कार्यों का निष्पादन करने जैसे सवालों सहित शैक्षणिक समस्याओं को लेकर सदस्यता अभियान चलाया गया। सदस्यता अभियान के दौरान छात्राओं में काफी उत्साह दिखा।
जानकारी देते हुए संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अमीन हमजा ने कहा कि बिहार भर के महाविद्यालयों में शिक्षक बहाली, नियमित वर्ग संचालन करने सहित विभिन्न शैक्षणिक सवालों पर सदस्यता अभियान एवं जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसकी रूपरेखा तैयार कर ली गई है। जिला अध्यक्ष सजग सिंह ने कहा कि हमारा संगठन बेगूसराय के महाविद्यालयों में शैक्षणिक अराजकता को खत्म करने की लड़ाई शुरु कर चुका है। शमां परवीन ने कहा कि श्री कृष्ण महिला विद्यालय के सवालों पर महाविद्यालय सम्मेलन होने जा रहा है। शमां ने महाविद्यालय के छात्राओं से अपील किया कि अपनी हक की लड़ाई लड़ने के लिए हो रहे कॉलेज सम्मेलन में छात्राएं अपनी आवाज को मजबूत करें। मौके पर नेहा कुमारी, कोमल कुमारी, शगूफी जमीन, गौरव, शंभू देवा, अभिनव, फरजाना इत्यादि ने छात्राओं को जागरुक किया।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


