बलिया, बेगूसराय। बलिया थाना क्षेत्र के परमानंदपुर पंचायत के सोनदीपी गांव में गंगा नदी से करीब 21 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया है। स्थानीय पुलिस ग्रामीणों की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान लाखों ओपी अंतर्गत जगदीशपुर तरबन्ना निवासी कारे लाल रजक के पुत्र राहुल रजक के रूप में की गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि 8 माह पूर्व प्रेम प्रसंग में किशन राजा की पुत्री कामिनी देवी से शादी हुई थी। जो विगत गुरूवार को सोनदीपी अपने ससुराल आया था।
लोगों ने आशंका जताई है कि युवक का ससुराल वालों ने ही हत्या कर शव फेंक दिया। मृतक की सास, ससुर एवं पत्नी फरार बताये जा रहे है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की छानबीन शुरु कर दी है। घटना की सूचना मिलते हैं बलिया डीएसपी रंजन कुमार घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गए।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


