जदयू की बैठक मे नशाबंदी, दहेजबंदी पर चर्चा

    नावकोठी, बेगूसराय। नावकोठी प्रखंड जदयू की बैठक रजाकपुर के गोपाल महतो के आवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष केशरीनंन्दन मिश्र ने किया। इस बैठक मे सभी पंचायतो के पंचायत अध्यक्ष सहित जिला के नेताओ की उपस्थिति हुई। बैठक मे बिहार सरकार के संकल्प एवं समाज सुधार के लिए लिये गये सरकारी आदेशो को गांव-गांव तक पहुंचाने संकल्प लिया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने पूर्ण नशाबंदी तथा बाल विवाह प्रथा पर रोक लगाने दहेजबंदी को शत प्रतिशत अमली जामा पहनाने के लिए संकल्प लिया। मौके पर मुकेश सिंह, राम उदय सिंह, अशोक महतो, गोपाल महतो, विजय कुमार, रिजवान अली, अनमोल सिंह, पप्पू चैधरी, जयजयराम महतो, अरविंद पासवान आदि मौजूद थे।



    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *