4 लीटर महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार

    बेगूसराय, ब्यूरो। गुरूवार की संध्या तेघड़ा थाना क्षेत्र के किरतौल गांव से 4 लीटर महुआ शराब के साथ मौके पर से तीन लोगों को तेघड़ा थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवकों की पहचान किरतौल गांव निवासी तनिक चैधरी के पुत्र शोमर चैधरी उर्फ डिंगो चैधरी, रामकिशुन पासवान के पुत्र रामाशीष पासवान, वीरपुर थाना क्षेत्र के गेनहरपुर निवासी स्व. कुलदीप पासवान के पुत्र रविन्द्र पासवान के रूप में की गई। जानकारी देते हुए तेघड़ा, बछवाड़ा एसएचओ प्रेमानंद राय ने बताया कि डिंगो चैधरी सड़क किनारे ताड़ी दुकान की आड़ में शराब बेचने का धंध करता था। सूचना मिलते ही छापेमारी कर 4 लीटर महुआ शराब के साथ तीनों युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेेज दिया गया।



    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *