वृद्धापेंशन की आस में जी रहे लाभुक

    बेगूसराय, ब्यूरो। छौड़ाही प्रखंड क्षेत्र में तकरीबन 10 माह से वृद्धा पेंशन लक्ष्मीबाई विधवा पेंशन नहीं मिलने से लाभुकों में मायूसी का कहर छा गया है। खासकर दलितों में चर्चा का विषय बना हुआ है कि सुशासन बाबू की क्या रीति रिवाज में सुधार होगा या नहीं। रामविलास सदा, दिनो माता, मोतीराम, जोगेश्वर राम, रामपुकार सदा, पगली देवी, राम कुमार महतो दिव्यांग ने बताया कि हम गरीबों को सहायता ही नहीं बुढ़ापे का लकुटी सहारा के रूप में पेंशन बिहार सरकार द्वारा प्रतिमाह मिला करता था, जो तकरीबन 10 माह से कहीं तो 1 वर्ष हो गए मिलना दुशवार हो गया है। शायद हम लाभुकों को पेंशन से बेदखल तो नहीं कर दिया गया। उक्त लाभुकों ने बिहार सरकार से पेंशन राशि भुगतान करने की सिफारिश पत्राचार के माध्यम से की है।



    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *