नागदह की टीम बनी जिला क्रिकेट अंडर-14 चैम्पियन, रोमांचक मुकाबले में बरौनी को 3 रनों से हराया! फोटो 5

    बेगूसराय, ब्यूरो। बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित अंडर-14 क्रिकेट लीग का फाइनल फाइनल मुकाबला नागदह और बरौनी के बीच कल से चल रहा था। आज आखिरी दिन बरौनी की टीम नागदह के निर्धारित लक्ष्य 279 रन का पीछा करते हुए बरौनी की टीम मात्र 2 रन से पहली पाली में पीछे रह गयी। वही बरौनी की ओर से सर्वाधिक रन शुभम राज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 152 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया और निकेश ने 17 रनों का योगदान किया। वहीं नागदह की ओर से आदित्य राज ने घातक गेंदबाजी करते हुए शानदार 5 विकेट हासिल किया। वही नीतीश एवं मानव ने 2-2 विकेट प्राप्त किया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बरौनी के शुभम राज को दिया गया। वही मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार बरौनी के शुभम राज को दिया गया। जो पूरे टूर्नामेंट में कुल 381 रन बनाए और कुल 16 विकेट प्राप्त किया। मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार जिला क्रिकेट संघ सचिव संजय सिंह ने प्रदान किया। वही विजेता उपविजेता ट्रॉफी का पुरस्कार वितरण जिला क्रिकेट संघ सचिव संजय सिंह, संयुक्त सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश, कोषाध्यक्ष राजीव रंजन कक्कू, मो. रब्बान, विकास कुमार, मनीष कुमार सहित कई गणमान्य लोगों ने खिलाड़ी को पुरस्कृत किया। अंपायर के रूप में दानिश और गुड्डू वर्मा व स्कोरर के रूप में मेराज मौजूद थे। आयोजक करता के रूप में मो आलम, सन्नी, जुबेर, निधि, चंदन, कैफ, सैफ, मनीष, छोटू, राजा, महमूद, रणवीर, सुधीर, पुष्पेश मौजूद थे। इस पूरे टूर्नामेंट से प्रदर्शन के आधार पर कुल 25 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा, जिसकी सूची बाद में जारी की जाएगी।



    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *