पदाधिकारियों की लापरवाही के कारण जनता को नहीं मिल रहा योजनाओं का लाभ – मंत्री
कार्यप्रणाली में सुधार नहीं होने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी
बेगूसराय, ब्यूरो। गुरूवार को समाहरणालय स्थित कारगिल विजय सभा भवन में ग्रामीण विकास एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री श्रवण कुमार की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास योजनाओं की एक समीक्षात्मक बैठक हुई। बैठक में मंत्री द्वारा जिले के सभी प्रखंडों के बीडीओ, डीपीओ, प्रखंड समन्वयक, परियोजना पदाधिकारी एवं इंदिरा आवास पर्यवेक्षकों द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान जिले में इंदिरा आवास योजना की धीमी रफ्तार पर मंत्री क्षुब्ध दिखे। उन्हांेने डीडीसी को निदेश दिया कि जिले के सभी पंचायतों में चल रहे इंदिरा आवास योजना की समीक्षा कर एक रिपोर्ट तैयार करें, किस पंचायत मेें सबसे कम काम हो रहा है। ताकि संबंधित पदाधिकारियों पर कठोर कार्रवाई की जा सके। मंत्री ने जिलाधिकारी व डीडीसी से ऐसी व्यवस्था लागू करने को कहा कि जिससे इंदिरा आवास योजना के लाभुकों से आवेदन प्राप्त कर डोर-टू-डोर जाकर रूपया दिया जाए। लोगों को प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाने की जरूरत ना पड़े। समीक्षा के दौरान मंत्री ने जीविका के द्वारा किए जा रहे कार्यों पर भी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने जीविका पदाधिकारियों से कहा कि जीविका द्वारा अपेक्षा के अनुसार कार्य नहीं हो रहा है।
अंत में मंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा गरीबों के लिए कई योजनाएं चलायी जा रही है, लेकिन आप पदाधिकारियों के सजग नहीं रहने से योजनाओं का लाभ लोगों तक नहीं पहुंच रहा है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यप्रणाली में अविलंब सुधार लाया जाए, नहीं तो कठोर कार्रवाई होगी। उक्त आशय की जानकारी डीपीआरओ बेगूसराय ने दी।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


