वीरपुर, बेगूसराय। बीआरसी वीरपुर में प्रारंभिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की एक बैठक गुरुवार को बीईओ विजय कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में हुई। जिसमें बीईओ ने बच्चों के स्वयं का बैंक खाता जो आधार से सिंडिंग है के आधार पर पोशाक राशि का मांग पत्र, 75 प्रतिशत उपस्थिति वाले बच्चों की सूची, खाता संख्या एवं आधार संख्या संबंधी प्रतिवेदन जमा करने, स्टॉक रजिस्टर व कैश बुक को अद्यतन संधारित करने, गत वर्ष पोशाक व छात्रवृत्ति मद में खर्च की गयी राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा करने, पाठ टीका का अद्यतन संधारण सभी शिक्षकों से करवाने व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने का निदेश दिया। एमडीएम बीआरपी कोमलता कुमारी ने बताया कि प्रखंड के 18 मध्य विद्यालयों को एलपीजी व अग्निशामक सुरक्षा यंत्र हेतु राशि दी गयी है, जिसका उपयोगिता प्रमाण पत्र एक सप्ताह के अंदर जमा करना आवश्यक है। इस अवसर पर लेखापाल मनोज कुमार, सीआरसीसी स्मिता कुमारी, शफी आलम, एचएम मनोज कुमार झा, संजीत कुमार, संतोष कुमार, मृत्युंजय कुमार, अहिल्या कुमारी, मनोहर विद्यार्थी, शंकर महतों, सुकुमार सहनी आदि उपस्थित थे।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


