बेगूसराय, ब्यूरो। आवासीय प्रमाण पत्र बनाने को लेकर प्रखंड कार्यालय परिसर वीरपुर में खासकर महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। प्रतिदिन काउन्टर खुलने से पहले ही महिलाओं की भीड़ स्वयं पंक्तिवद्ध हो जाती है। भीड़ इस कदर रहती है कि घंटों बाद पंक्ति में रहते हुए फार्म जमा करने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। लम्बी लाईन विगत तीन दिनों से देखी जा रही है। कम्प्यूटर ऑपरेटर वैद्यनाथ कुमार ने बताया कि मात्र एक ही काउन्टर बनाया गया है। प्रत्येक दिन करीब एक सौ की संख्या में आवासीय प्रमाण पत्र बनाने हेतु आवेदन जमा हो रहा है। काउन्टर की संख्या कम रहने के कारण काफी कठिनाई होती है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


