परीक्षा शुल्क में वृद्धि छात्र-छात्राओं से बेईमानी, बर्दाश्त नहीं करेंगे- एआईएसएफ

    परीक्षा शुल्क में वृद्धि छात्र-छात्राओं से बेईमानी, बर्दाश्त नहीं करेंगे- एआईएसएफ
    परीक्षा फाॅर्म में शुल्क वृद्धि को लेकर एआईएसएफ ने फूंका शिक्षा मंत्री का पुतला

    राज्यव्यापी आंदोलन की दी चेतावनी




    बेगूसराय, ब्यूरो। गुरूवार को एआईएसएफ जिला इकाई द्वारा शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा का पुतला फूंका गया। इससे पहले छात्रों का क्रांतिकारी जत्था पटेल चैक स्थित जिला कार्यालय से सौकड़ों की संख्या में झंडा बैनर, पोस्टर के साथ जीडी काॅलेज पहुंचकर एक सभा का आयोजन किया गया। जुलूस का नेतृत्व जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार, तथा सह सचिव सदरे आलम खां ने किया। अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार ने की। संबोधित करते हुए अमीन हमजा ने कहा कि बिहार में शिक्षा की स्थिति बद से बदतर बन गई है। परीक्षा शुल्क में वृद्धि से छात्र-छात्राएं आर्थिक परेशानी झेलने को विवश हैं। रूपक कुमार ने कहा कि इंटरी परीक्षा के फाॅर्म मंे 300 रूपये की वृद्धि की गई जो अन्याय है। अगर परीक्षा शुल्क वृद्धि वापस नहीं लिया गया तो हम सड़क पर उतरेंगे। इसके बाद शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया गया। मौके पर शंभू देवा, अमरेश कुमार, शाहरूख खां, पिंटू कुमार, आरजू खां, मो. काशिफ, अस्मिता सिंह, काजल कुमारी, ऋतु, कंचन, सृष्टि सोनी, मुकुन्द, नीतेश, प्रदुमन समेत अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
    वहीं दूसरी तरफ इंटर परीक्षा शुल्क में वृद्धि को लेकर एस के महिला काॅलेज के गेट पर बीएसईबी के चेयरमेन का पुतला दहन किया गया। संबोधित करते हुए अमीन हमजा ने कहा कि परीक्षा शुल्क मंे वृद्धि छात्र-छात्राओं के साथ बेइमानी है। इसके खिलाफ हमारा संगठन राज्यव्यापी आंदोलन चलाएगा। मौके पर कोमल कुमारी, फैजी अमीन, सुप्रिता कुमारी, शगूफी आजमी, ममता आदि उपस्थित थे।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *