बलिया, बेगूसराय। बलिया थाना छेत्र के नुरजमापुर एसबीआई फ्रेंचाइजी के संचालक बीकेश कुमार से आज अज्ञात अपराधियों ने लगभग डेढ़ लाख रुपये छीन कर फरार हो गये। बताया जाता है की बीकेश कुमार अपने फ्रेंचाइजी के ग्राहक के लिए लखमिनिया एसबीआई से रुपया निकाल कर पैदल जा रहे थे। इसी क्रम में एक लुटेरा हाथ से थैला झपट लिया। इसकी जानकारी बलिया थाना इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने देते हुए बताया कि देर शाम तक कोई लिखित आवेदन नही दी गई है।
वहीं दूसरी तरफ तेघड़ा थाना क्षेत्र के बरौनी बरियारपुर गांव में बांसबाड़ी के निकट गुरुवार को बाइक पर सवार दो अज्ञात अपराधियों ने पिस्तौल के बल पर बंधन बैंक के कर्मचारी को बंधक बनाकर लगभग 80 हजार रूपये नगदी लूट लिय।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


