दो वारंटी गिरफ्तार
बेगूसराय, ब्यूरो। वीरपुर पुलिस ने छापामारी कर विभिन्न कांडों में फरार चल रहे दो वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाल ने बताया कि सहुरी निवासी पातो सहनी व मैदाबभनगामा निवासी सोनू कुमार को गिरफ्तार किया गया।
एक नशेड़ी गिरफ्तार
वीरपुर पुलिस ने मंगलवार को खरमौली पुल के पास एक युवक को नशे की हालत में गिरफ्तार किया। इस बावत थानाध्यक्ष ने बताया कि नशे की हालत में सड़क पर उत्पात मचा रहे भगवानपुर थाना क्षेत्र के रसलपुर निवासी राम तनुक सहनी को गिरफ्तार कर अग्रेतर कार्रवाई के लिए उत्पाद अधीक्षक बेगूसराय को सुपुर्द कर दिया गया।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


