बखरी में पिक एंड चूज की तर्ज पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

    बखरी, बेगूसराय। बखरी एसडीओ सुधीर कुमार के नेतृत्व में बखरी नगर पंचायत की ओर से बखरी बाजार में अतिक्रमण हटाओ और तोड़फोड़ का अभियान मंगलवार से शुरू किया गया। अभियान की शुरुआत सबसे कम अतिक्रमण वाले क्षेत्र अंबेडकर चैक से की गई। अतिक्रमण हटाने आया दस्ता कुछ दुकानों के आगे शेड्स हटाने के बाद कुछ खास दुकानों को टार्गेट किया गया। पहला निशाना लजीज रेस्टोरेंट के आगे बने चबूतरे को तोड़कर बनाया गया। यहां कुल चार दुकानों के चबूतरे और चबूतरे के आगे सड़क की ढलाई को जेसीबी मशीन लगाकर तोड़ दिया। मगर सामने और आसपास की दुकानों पर नगर प्रशासन मेहरबान दिखा।




    सामने और आसपास की दुकानों के चबूतरों को ही नहीं सड़क की जमीन पर बने दुकानों की तरफ भी प्रशासन ने आखें मूंद ली और उनके चबूतरों और अतिक्रमण को छोड़ते हुए दस्ता आगे बढ़ते हुए चला गया। कुल मिलाकर अतिक्रमण के नाम पर पिक एंड चूज कर चुनिंदा दुकानों को ही निशाना बनाया गया। खास बात यह रही कि यह सब कुछ एसडीओ सुधीर कुमार, नगर पंचायत लेखा समिति के अध्यक्ष सिधेश आर्य, सीओ विक्रम भास्कर झा, बीडीओ राजेश राजन थानाध्यक्ष शरद कुमार की उपस्थिति में हो रहा था। अतिक्रमण हटाओ अभियान में भेदभाव का विरोध करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता विकास वर्मा ने एसडीओ बखरी सुधीर कुमार से मांग की कि वह पिक एंड चूज नहीं करें। अगर वास्तव में बाजार को अतिक्रमण मुक्त करना है तो एक समान कार्रवाई हो, ना कि खास और चुनिंदा दुकानों पर एक्शन हो। वर्मा ने कहा कि अतिक्रमण हटाओ अभियान में अनुमंडल प्रशासन और नगर पंचायत राजनीतिक बदले की भावना से कार्रवाई कर रहा है। वहीं एसडीओ बखरी सुधीर कुमार ने आश्वासन दिया है कि अतिक्रमण और तोड़फोड़ की कार्रवाई में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं बरता जाएगा।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *