बेगूसराय, ब्यूरो। बिहार टैंकर्स एसोसिएशन की बैठक मंगलवार को एसोसिएशन के अध्यक्ष रतन सिंह के तिलरथ स्थित आवास पर हुई। बैठक में सर्वसम्मति से संघ ने निर्णय किया कि पटना ट्रांसपोर्ट संघ अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर विगत दिनों से है। लेकिन इंडियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड मार्केटिंग डिवीजन बिहार स्टेट कार्यालय पटना उनके मांगो को कोई तवज्जो नही दे रहा है।
मंगलवार को दो पक्षीय वार्तालाप कम्पनी एवं ट्रांसपोर्टर्स के बीच हुई पर नतीजा विफल रहा। इसके लिए बिहार टैंकर्स एसोसिएशन ने निर्णय कि हमारा नैतिकता बनता है कि आइओसीएल बरौनी टर्मिनल को आगामी 6 दिसम्बर को बंद कर उनकी जायज मांग को समर्थन दीया जाएगा। सभी ट्रांसपोर्टर्स एवं डीलर्स से आग्रह करते हुए कहा की आगामी 6 दिसम्बर को आइओसीएल बरौनी टर्मिनल से सभी तरह के प्रोडक्ट का लोडिंग ठप रहेगा। इसलिए एनओसी (नेपाल आयल कारपोरेशन) डीलर्स एवं ट्रांसपोर्टर्स अपनी गाड़ियो को लोडिंग से हटा कर रखेंगे। किसी भी टैंकर्स को लोडिंग के लिए नही भेजेगे। मौके पर बिहार टैंकर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रतन सिंह, उपाध्यक्ष अजय सिंह, सचिव डा सोनू शंकर सिंह, संयोजक पंकज कुमार सिंह, महेन्दर सिंह, उमेश सिंह, रूपेश कुमार, कांग्रेस तांती, राजीउल्लाह खान, असलम खान, रामु सिंह, नीरज सिंह, मो मासूम सहित सभी ट्रांस्पोर्ट्र्स मौजूद थे। इस आशय की जानकारी बिहार टैंकर्स एसोसिएशन के महासचिव मो सालीम खान ने दिया।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


