ई-रिक्शा चालक से रंगदारी मांगने वाला दो युवक गिरफ्तार

    एक देसी कट्टा व कारतूस भी बरामद
    बेगूसराय, ब्यूरो। नगर थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर मोहल्ला के मोड़ पर सोमवार की देर रात ई-रिक्शा चालक से रंगदारों द्वारा रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। नगर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने घटना के संबंध में बताया कि सोमवार की देर शाम रात्रि गश्ती के दौरान टाइगर मोबाइल अरविंद कुमार सुमन ने देखा कि उक्त स्थल पर एक ई-रिक्शा वाले से दो युवक नोंक-झांेक कर रहे थे।



    तभी बाइक रोका तो दोनो लड़के भागने लगे जिसे खदेड़कर उक्त सिपाही ने दबोचा। साथ ही उसके पास से तलाशी के दौरान एक देसी कट्टा व कारतूस बरामद किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनो युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर निवासी जनार्दन सिंह के पुत्र रामशंकर कुमार तथा नवोदय नगर निवासी शंभूनाथ का पुत्र गंधर्व कुमार के रूप में की गई। दोनो को नगर थाना कांड सं. 675/17 के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *