आपके तारे- दैनिकः24-11-2017Leo (सिंह)

    पॉजिटिव – मकर राशि का चंद्रमा आपके लिए अच्छा रहेगा। कोर्ट-कचहरी और विवादों में सफलता के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में लोगों से खास बातचीत हो सकती है। सोचे हुए काम भी पूरे हो सकते हैं। अनजाने लोगों से मुलाकात के योग बन रहे हैं। नजदीकी संबंधों में मजबूती बढ़ सकती है। मन की बात कहने के लिए समय अच्छा है। पैसों की समस्या का कोई न कोई समाधान आसानी से मिल सकता है। कोई पार्ट टाइम काम मिलने के भी योग बन रहे हैं। रोजमर्रा के कामों में थोड़ी मेहनत और बढ़ाएंगे तो फायदा हो सकता है। सेहत के मामले में दिन अच्छा रह सकता है।




    नेगेटिव – पैसों की स्थिति में सुधार करने के लिए कुछ मामलों में टेंशन हो सकती है। कहीं पैसा उलझ भी सकता है। उलझे हुए पैसों को लेकर आपकी टेंशन बढ़ सकती है। आसपास या साथ काम करने वाले कुछ लोगों से अनबन होने के योग बन रहे हैं।

    क्या करें – नाभि पर इत्र लगाएं।

    लव- जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

    करियर- साझेदारी के बिजनेस में हाथ न डालें, नुकसान होने की संभावना है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। सोचे हुए काम निपटाने में किसी तरह की मदद मिल सकती है।

    हेल्थ- सेहत के मामले में आपके लिए दिन सामान्य है। खान-पान पर ध्यान देना होगा।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *