आपके तारे- दैनिकः24-11-2017Sagittarius (धनु)

    पॉजिटिव – गोचर कुंडली के अनुसार चंद्रमा का असर आपके मुख पर होगा। मीठा बोलकर आप अपने काम पूरे करवा सकते हैं। किसी खास व्यक्ति से कामकाज में मदद मिल सकती है। दोस्तों से बातें होंगी। साथ में समय बीतेगा। आपको नई जानकारियां मिल सकती हैं। किसी से महत्वपूर्ण मामलों पर बात करने के लिए भी दिन अच्छा है। आज आप अपने दिल की बात किसी से शेयर भी कर सकते हैं। किसी को रिलेशनशिप या शादी के लिए प्रपोज करने के मामले में भी दिन अच्छा कहा जा सकता है। रिश्तों की समस्याएं सुलझाने के लिए आप ज्यादा उत्सुक भी हो सकते हैं। आपके मन के संदेह और संकोच खत्म हो जाएंगे। आज आप कारोबार बढ़ाने के नए रास्ते निकालने की कोशिश करें।




    नेगेटिव – दिन भर व्यस्त रह सकते हैं। गुस्से में कोई गलत फैसला भी ले सकते हैं। गुस्से पर कंट्रोल करना होगा। झूठ बोलने से बचें। फालतू खर्चे से बचने की कोशिश करें।

    क्या करें – दिन में 2 बार पैर धोएं।

    लव- लव लाइफ से जुड़ा कोई बड़ा फैसला न लें। भावनात्मक तौर पर संतुलित स्थिति में हों, तब बात करें, बेहतर रहेगा। पार्टनर का मूड ठीक हो सकता है।

    करियर- कारोबार बढ़ सकता है। आपको अचल संपत्ति से भी फायदा होने के योग हैं। स्टूडेंट्स को मानसिक तनाव हो सकता है।

    हेल्थ- कामकाज ज्यादा होने से बदन दर्द की शिकायत रह सकती है।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *