आपके तारे- दैनिकः24-11-2017Virgo (कन्या)

    पॉजिटिव – आर्थिक फायदा होने के योग बन रहे हैं। अचानक धन लाभ हो सकता है। आप पर कई तरह की जिम्मेदारियां आ सकती हैं। जिन्हें आप अच्छे से निपटाने की कोशिश करेंगे। दोस्तों के साथ संबंधों में भावुक होने से बचें। सोचे हुए काम निपटाने की कोशिश भी करें। सहयोगपूर्ण रवैया रखेंगे तो फायदा हो सकता है। शिक्षा और राजनीति में आप बहुत हद तक सफल हो सकते हैं। परिवार से सहयोग मिल सकता है उन्नति में आने वाली ज्यादातर रुकावटें खत्म हो सकती हैं। सोचे हुए काम और आपकी बनाई हुईं योजनाएं पूरी होने के योग हैं।




    नेगेटिव – आज आपको मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। पैसों की स्थिति आपकी परेशानी की वजह बन सकती है। आसपास या साथ के कुछ लोग फालतू खर्चा करवा सकते हैं। ऐसे लोगों की बातों में आकर आप अपना पैसा कहीं फंसा भी सकते हैं। नहीं चाहते हुए भी आपको दूसरों की खातिर कुछ न कुछ त्याग करना पड़ सकता है। वैचारिक मतभेद के कारण नजदीकी व्यक्ति से अनबन होने के योग बन रहे हैं।

    क्या करें – दिन में एक बार गुनगुना पानी पिएं।
    लव- दिन की शुरुआत अच्छे से होगी। जीवनसाथी से प्यार रहेगा।

    करियर- निवेश करने से पहले अनुभवी से सलाह लेंगे तो आपको ज्यादा धन लाभ हो सकता है। स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई और तैयारियों से खुश रहेंगे। दोस्तों से भी सहयोग मिल सकता है।

    हेल्थ- माता की सेहत को लेकर सावधान रहें। आपको भाग-दौड़ भी करनी पड़ सकती है।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *