समस्तीपुर में परिजनों को जख्मी कर युवती को किया अगवा, आक्रोशित भीड़ ने थाना को घेरा

    समस्तीपुर : बिहार के समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना के राजखंड गांव में रविवार की रात करीब आधा दर्जन अपराधियों ने धावा बोलकर हथियार के बल पर एक युवती को अगवा कर लिया. इस दौरान अपराधियों ने परिजनों को पिस्तौल की बट से मार कर घायल कर दिया. युवती को लेकर भाग रहे दो अपराधियों को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. पकड़े गये अपराधियों के पास से पिस्तौल ओर कारतूस बरामद हुआ है. दूसरी ओर घटना से आक्रोशित सैकड़ो लोगों ने सोमवार की सुबह थाना का घेराव कर दिया.




    आक्रोशित लोगों का कहना है कि जब रात में ही ग्रामीणों ने दो अपराधियों को पुलिस को सौंप दिया. फिर भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की.पुलिस ने बताया की दोनों से पूछताछ की जा रही है. और अगवा लड़की के बरबादी के लिए अपराधियों से मिली जानकारी के आधार पर छापेमारी की जा रही है.

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *