बिहार : मधुबनी में 7 साल की बच्ची से गैंगरेप, गांव के ही दो नाबालिग लड़कों ने दिया वारदात को अंजाम

    मधुबनी : बिहार के मधुबनी में एक सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के मुताबिक बच्ची के साथ उसके गांव के ही दो नाबालिग लड़कों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. घटना हरलाखी थाना क्षेत्र के गमहरिया गांव की है. जहां शनिवार रात महावीरी झंडा देखने गयी बच्ची के साथ आरोपी लड़कों ने वारदात को अंजाम दिया. बच्ची की निशानदेही पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.




    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक परिजनों ने बच्ची को बेहोशी की हालत में बरामद किया. उसे इलाज के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भर्ती कराया गया है . जहां गायनोलॉजिक की देखरेख में उसका इलाज किया जा रहा है. फिलहाल बच्ची की स्थिति सामान्य बतायी जा रही है.

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *