शहर में होमगार्ड के 50 अतिरिक्त जवानों की आज से की जाएगी तैनाती

    मुजफ्फरपुर: िदवालीछठ को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को लेकर सोमवार से होमगार्ड के 50 अतिरिक्त जवान तैनात रहेंगे। दो माह से महज 20 जवानों के भरोसे ट्रैफिक लचर थी। अब 70 होमगार्ड जवानों के साथ 20 महिला सिपाही की तैनाती रहेगी। धनतेरस में ट्रैफिक को सुचारू रखने के लिए प्रशासन ने अब तक रूटचार्ट फाइनल नहीं किया है। इधर, रविवार को मार्केट में लोगों की भीड़ से माहौल अस्त-व्यस्त रहा। मोतीझील से कल्याणी तक दोपहर से देर शाम तक भीषण जाम लगा रहा। सरैयागंज टावर, पंकज मार्केट और छोटी सरैयागंज से जवाहर लाल रोड तक यही स्थिति रही। अघोरिया बाजार में भी लोग शाम तक जाम से परेशान रहे। स्टेशन रोड और कंपनीबाग में भी ट्रैफिक ओवरलोडेड रहा। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार धनतेरस और दीपावली को लेकर सोमवार से मार्केट में और भीड़-भाड़ होगी।




    प्रवेश प्रतिबंधित करने पर विमर्श
    धनतेरसके मौके पर बनारस बैंक चौक की तरफ से शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित करने पर विमर्श हो रहा है। बनारस बैंक चौक से भारी वाहनों को अखाड़ाघाट की ओर डायवर्ट किया जा सकता है। इस पर अंतिम निर्णय धनतेरस को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की सोमवार को संभावित बैठक में हो सकता है। धनतेरस पुलिस लाइन से अतिरिक्त जवानों की तैनाती भी संभव है। थाना अध्यक्ष टाउन डीएसपी खुद शहर में ट्रैफिक अपराधियों पर नजर रखने के लिए निकलेंगे।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *