मुजफ्फरपुर|शहर मेंस्वच्छता अभियान की गतिविधियां तेज होंगी। सिटी मैनेजर रवीश चंद्र वर्मा ने बताया कि एजेंसी की ओर से करीब 25 हजार डस्टबिन उपलब्ध कराई गई हैं, जिन्हें जल्द ही अभियान के तहत वार्ड-10 से वितरित की जाएंगी। नगर निगम प्रशासन इस तैयारी में जुट गया है। इसके तहत प्रत्येक घर को दो डस्टबिन दी जाएंगी, ताकि लोग घरों से गीले सूखा कचरे को अलग-अलग कर सफाई कर्मचारी को दे सकें। बता दें कि डेमो के तहत अभी तक महज कुछ वार्ड में ही डस्टबिन दी गईं थीं। निगम प्रशासन के अनुसार, 90 हजार डस्टबिन का आवंटन होना है। जिसके बाद सभी 49 वार्ड में डस्टबिन उपलब्ध कराई जाएंगी।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


